Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic

भोपाल में खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो रद्द

यहां राजधानी भोपाल में राजभवन से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम तक उनका करीब 350 मीटर का रोड शो होना था, लेकिन मौसम खराब के कारण रोड शो रद्द कर दिया गया है।

26 Jun 2023

भोपाल में खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो रद्द

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। यहां राजधानी भोपाल में राजभवन से लेकर पुलिस कंट्रोल रूम तक उनका करीब 350 मीटर का रोड शो होना था, लेकिन मौसम खराब के कारण रोड शो रद्द कर दिया गया है।

प्रदेश भाजपा ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। भोपाल प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे, जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा वे यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में 10 लाख कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनका यहां रोड शो भी प्रस्तावित था। हालांकि, पीएमओ ने पहले प्रधानमंत्री के रोड शो की अनुमति नहीं थी, लेकिन भाजपा संगठन के अनुरोध पर रोड शो के लिए राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक की परमिशन दी गई थी। भोपाल में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है, जिसके चलते प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो रद्द कर दिया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सुबह 8.35 बजे दिल्ली से रवाना होकर सुबह 9.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे 10.15 बजे भोपाल एयरपोर्ट से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे और यहां से रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11.00 बजे तक रानी कमलापति स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे 11.05 बजे सड़क मार्ग से लाल परेड मैदान के लिए रवाना होंगे। यहां 11.15 से 12.15 तक मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके बाद यहां से शहडोल के लिए रवाना हो जाएंगे।

अमेरिका यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का देश में यह पहला दौरा है। वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में देशभर के 34 राज्यों के बूथों के तीन हजार चयनित कार्यकर्ताओं सहित देश के 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। इन्होंने बूथ सशक्तीकरण अभियान में योगदान दिया है। कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर सीधा प्रसारण होगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News